Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मलाइका फिर सुर्खियों में

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील कर सुर्खियां बटोरी हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपना अपार्टमेंट तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है।

यह अपार्टमेंट कार्टर रोड के पास एक प्रीमियम बिल्डिंग में स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉपर्टी का शुरुआती मासिक किराया 3.10 लाख रुपये तय किया गया है। हर साल इसमें 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जिसके तहत दूसरे साल किराया 3.25 लाख और तीसरे साल 3.41 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। कुल मिलाकर यह डील करीब 1.17 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अपार्टमेंट अदिती राव हैदरी  को लीज पर दिया गया है, जिन्होंने 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा की है। यह समझौता 18 मार्च 2026 को पूरा हुआ। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि, उन्होंने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Comments (0)

Leave a Comment