Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आई शहनाज

मुंबई । एक बार फिर पंजाबी फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज अक्सर अपने फैंस के साथ जिंदगी के खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘शीशा’ पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज अपनी टीम के साथ गाने की धुन पर झूमती और थिरकती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गाने के बोल और बीट्स के साथ शानदार तालमेल बैठाया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल मेरा ही है। शहनाज गिल।”

 उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी ऊर्जा व अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे गाने ‘शीशा’ को मित्ता रोर और स्वरा वर्मा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल भी मित्ता रोर ने ही लिखे हैं। यह रोमांटिक ट्रैक युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है और सोशल मीडिया रील्स पर लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। शुरुआत में इस गाने का केवल ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में इसे एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 के चर्चित प्रतियोगियों सौरव बेदी और निहारिका तिवारी पर फिल्माया गया। वीडियो रिलीज होने के बाद दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

 दरअसल, पुणे में आयोजित एक इवेंट के दौरान सौरव बेदी ने इस गाने को खास अंदाज में प्रस्तुत किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि गाना उन्होंने ही गाया है। हालांकि बाद में सौरव ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए मित्ता रोर के साथ सामने आकर इस भ्रम को दूर किया और फैंस को सच्चाई बताई। इस गाने का एक राजस्थानी संस्करण भी रिलीज किया गया था, जिसे सोनू कंवर ने अपनी आवाज दी थी। दर्शकों ने उस वर्जन को भी काफी पसंद किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में फिल्म इक्क कुड़ी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसमें वह एक ओर युवा दादी और दूसरी ओर वर्तमान समय की सिम्मी के किरदार में दिखाई दी थीं। 

Comments (0)

Leave a Comment