Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निवास पर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निवास पर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, लोकेश नम्बरदार, राम नरेश अहिरवार, श्याम कुमार सेन, महेश अवाना, मंजीत बेनीवाल, हिमांशु यादव एवं सतीश लोहिया तथा महामंत्री राम खिलाड़ी यादव, आकाश जलेदार एवं मोहित नागर शामिल हुए।


इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा ओबीसी समाज से जुड़े विषयों और जनहित के मुद्दों पर भी विचार.विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का आह्वान किया गया।


Comments (0)

Leave a Comment