Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

‘नागिन 7’ पर संकट के बादल

टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय शो नागिन 7 इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एकता कपूर के इस शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है, जिसके चलते इसके ऑफ एयर होने की खबरें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने शो में कई ट्विस्ट और नए ट्रैक जोड़ने की कोशिश की, लेकिन दर्शकों का रुझान वापस नहीं आ पाया। इसी वजह से अब शो को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि जहां टीवी पर इसकी हालत कमजोर है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘नागिन 7’ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह शो अभी भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। कुछ समय पहले एकता कपूर शो के सेट पर अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और राजपाल यादव के साथ पहुंची थीं। बावजूद इसके, टीआरपी में सुधार नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि मेकर्स इस शो को जारी रखते हैं या इसे बंद करने का फैसला लेते हैं।

Comments (0)

Leave a Comment