Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

नई बाइक ट्रायंफ ट्रेकर 400 लॉन्च

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में ट्रायंफ मोटरसाइकिल्स ने अपनी नई बाइक ट्रायंफ ट्रेकर 400 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये तय की है। यह बाइक रेट्रो स्टाइल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मेल पेश करती है। कंपनी ने अपनी 400सीसी रेंज के साथ एक नया 350सीसी लाइनअप भी पेश किया है, जिसमें स्पीड टी4 और थ्रक्सटन जैसे मॉडल शामिल हैं। 

कंपनी का फोकस खास तौर पर उन युवा राइडर्स पर है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का संतुलन चाहते हैं। नई ट्रेकर 400 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें अपडेटेड टीआर-सीरीज का 350सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8,750 आरपीएम पर 40बीएचपी की पावर जनरेट करता है। बाइक में टॉर्क-असिस्ट क्लच दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद होती है और ट्रैफिक में राइडिंग आसान बनती है। कंपनी का दावा है कि इसका चेसिस और फुटपेग पोजीशन शहर की सड़कों और तंग मोड़ों पर बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं। डिजाइन के मामले में यह बाइक रेट्रो रेसिंग स्टाइल से प्रेरित है।  इसमें बॉक्सी फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, सीट काउल और साइड नंबर बोर्ड जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। यह बाइक रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमीनियम सिल्वर ग्लॉस जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसके डुअल-स्पोक व्हील्स और ‘ट्रैकर’ ब्रांडिंग इसे सड़क पर खास बनाते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल एबी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 805 मिमी की सीट हाइट इसे ज्यादातर राइडर्स के लिए कंफर्टेबल बनाती है। 


Comments (0)

Leave a Comment