Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आईएम6 जल्द होगी पेश

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में एमजी इंडिया जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आईएम6 को पेश करने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल फुल इंपोर्टेड होगा और केवल सेलेक्ट आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।

इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग रुपए 60 लाख रहने की संभावना है। आईएम6 की टक्कर टेसला मॉडल वाय, बीवायडी सीलियोन 7, हयूदै आयोनिक 5 और किआ ईवी 6 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगी। आईएम6 में 100 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है, जो 800वी इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर के साथ आती है और 396 केडब्ल्यू तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी केवल 15 मिनट में 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। रियर-वील-ड्राइव वेरिएंट 408 एचपी और 500 एनएम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि ऑल-वील-ड्राइव वर्जन में 778 एचपी और 802 एनएम टॉर्क मिलता है। आईएम6 आरडब्ल्यूडी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.4 सेकंड में पकड़ती है, जबकि एडब्ल्यूडी वर्जन केवल 3.4 सेकंड में यह स्पीड हासिल कर लेती है। रेंज की बात करें तो आरडब्ल्यूडी मॉडल 555 किमी और एडब्ल्यूडी वर्जन 505 किमी की रेंज देता है। डिजाइन की दृष्टि से आईएम6 एक कूपे-क्रॉसओवर जैसी एसयूवी है।

 इसमें घुमावदार बॉडी पैनल, एल-शेप एलईडी हेडलाइट्स और पीछे की ओर पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार शामिल है। इंटीरियर में 26.3 इंच का पैनोरमिक स्क्रीन सेटअप और 10.5 इंच की वर्टिकल स्क्रीन दी गई है। उच्च वेरिएंट में लीडार, एनविडिया ओरिन एक्स और क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 8295 चिप जैसी इंटरनेशनल स्पेसिफिकेशन तकनीकें मौजूद हैं। एमजी भारत में 2026 तक स्टारलाइट 560 एसयूवी भी लॉन्च करने वाली है, जो 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। यह प्लग-इन हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों के साथ आएगी और महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सव्, एक्सईवी 9एस और टाटा हेरियर ईवी जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। 

Comments (0)

Leave a Comment