Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

निकहत जरीन राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए हुए ट्रायल्स में हारी

पटियाला । महिला मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए हुए ट्रायल्स में हार के साथ ही बाहर हो गयी हैं। साल 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की चौंपियन रही निकहत 51 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में साक्षी चौधरी के हाथों 1-4 के विभाजित फैसले से हारीं। इस उलटफेर से वह दोनो ही बड़े टूर्नोंमेंटों से बाहर हो गयीं। 

निकहत की हार के अलावा, ट्रायल्स में कुछ और बड़े उलटफेर भी हुए। तीन बार के विश्व कप पदक विजेता हितेश गुलिया 70 किग्रा सेमीफाइनल में सुमित से हार गए, जबकि पूजा रानी 80 किग्रा में नैना से हारी। वहीं महिलाओं के 65 किग्रा सेमीफाइनल में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा ने अंकुशिता बोरो को हराया। ट्रायल में विजेता मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों से पहले शिविर के लिए चेकिया जाएंगे, जबकि दूसरे रैंक के मुक्केबाज 15 से 20 जून तक चीन के गुइयांग शहर में होने वाले विश्व मुक्केबाजी कप में हिस्सा लेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण साई ने हाल ही में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की पिछली मूल्यांकन आधारित प्रणाली को अपारदर्शी बताते हुए निलंबित कर दिया था। इस कदम ने महासंघ को ट्रायल-आधारित चयन प्रक्रिया पर लौटने के लिए मजबूर किया, एक ऐसा बदलाव जिसकी कई मुक्केबाजों ने सराहना की है। पिछले हाई परफॉरमेंस निदेशक द्वारा 2023 में शुरू की गई मूल्यांकन प्रणाली अपनी शुरुआत से ही जांच के दायरे में रही है, जिसमें कथित भेदभाव और पारदर्शिता की कमी को लेकर कई मुक्केबाजों ने चिंता व्यक्त की थी।


Comments (0)

Leave a Comment