Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

निया शर्मा और अंकिता लोखंडे ने जताया मां के प्रति सम्मान

मुंबई । चर्चित अभिनेत्रियां निया शर्मा और अंकिता लोखंडे ने इन दिनों कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ का हिस्सा हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने ‘मदर्स डे’ के मौके पर अपनी माताओं के प्रति गहरा प्रेम और आभार व्यक्त किया है। अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर निया शर्मा ने कहा कि उनका निडर स्वभाव उन्हें अपनी मां से विरासत में मिला है। निया के अनुसार उन्होंने अपनी मां को हमेशा मुश्किल परिस्थितियों का मजबूती से सामना करते देखा है और उसी साहस ने उनके आत्मविश्वास की नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें जिंदगी में हर परिस्थिति से बिना डरे लड़ना सिखाया है। निया ने अपनी मां से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। 

उन्होंने बताया कि एक बार परिवार के साथ यात्रा के दौरान उनकी मां ‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ’ बस में कहीं नजर नहीं आ रही थीं। पूरा परिवार घबरा गया और उन्हें ढूंढ़ने के लिए हर जगह तलाश शुरू कर दी गई। काफी देर बाद पता चला कि उनकी मां बस की छत पर आराम से बैठकर शहर के वीडियो बना रही थीं। निया ने हंसते हुए कहा कि उनकी मां हर तनावपूर्ण स्थिति को भी यादगार पल में बदल देती हैं। वहीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने खुद को बेहद भाग्यशाली बताते हुए कहा कि उनके जीवन में दो मां हैं।  उन्होंने कहा कि एक मां ने उन्हें जन्म दिया, जबकि दूसरी यानी उनकी सास ने उन्हें बेटी की तरह अपनाकर नया परिवार और बिना शर्त प्यार दिया। अंकिता ने कहा कि उनकी दोनों मां उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सहारा हैं। अंकिता ने भावुक होते हुए कहा कि वह हर दिन अपनी दोनों माताओं के लिए आभार महसूस करती हैं। उनके अनुसार उनकी दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी खुशी उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास बात है कि उन्हें अपनी दोनों मां का प्यार और आशीर्वाद मिला है।

Comments (0)

Leave a Comment