Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

नकवी की विदायी के बाद अगले एशिया कप में नहीं रहेगा ट्रॉफी विवाद

मुम्बई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में जीत के बाद भी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। ये एशिया कप में दूसरी बार है जब भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार किया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि नकवी पाक बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ ही पाक सरकार में मंत्री भी हैं। इससे पहले 2025 एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम ने भी खिताब जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। 

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ट्रॉफी को लेकर चला आ रहा यह गतिरोध आखिर कब तक जारी रहेगा। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस विवाद का समापन शीघ्र ही होने वाला है। एसीसी अध्यक्ष के रूप में मोहसिन नकवी का कार्यकाल 3 अप्रैल, 2027 को समाप्त हो जाएगा। वहीं एशिया कप का आयोजन हर दो साल में एक बार होता है और ऐसे में अगला पुरुष एशिया कप जून 2027 में प्रस्तावित है, जिसका सीधा अर्थ है कि तब तक मोहसिन नकवी एसीसी अध्यक्ष पद पर नहीं होंगे। ऐसे में अगले एशिया कप में ट्रॉफी को लेकर कोई विवाद खड़ा होने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम को किसी ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेनी होगी जिस पर उन्हें आपत्ति है।

गौरतब है कि एसीसी अध्यक्ष का पद सर्वसम्मति से ही आगे बढ़ाया जा सकता है। नकवी के व्यवहार  और भारत के साथ बिगड़े रिश्तों को देखते हुए उनके दोबारा इस पद पर चुने जाने की उम्मीद बेहद कम है। इससे पहले, जय शाह ने 2021 से लेकर 2025 तक एसीसी अध्यक्ष का पद संभाला था और उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा चुना गया था, जो नकवी के मामले में संभव नहीं दिखता । रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद एसीसी के अगले अध्यक्ष अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से हो सकते हैं, जिनका कार्यकाल मध्य 2029 तक चलने की संभावना है।

Comments (0)

Leave a Comment