Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

नया स्मार्टफोन ओप्पो ए6एस 5जी लॉन्च

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में ओप्पो ने अपनी ए सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो ए6एस 5जी लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्टफोन में आधुनिक फीचर्स के साथ 5जी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव मिल सके।

कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर कैमरा और तेज कनेक्टिविटी चाहते हैं। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह कैमरा यूजर्स को बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। कीमत की बात करें तो इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन औरोरा गोल्ड और प्लूम परपल रंगों में उपलब्ध है। 

लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 1000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके अलावा एसबीआई समेत कई बैंकों के कार्ड पर तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ओप्पो ए6एस 5जी की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500एमएएच की बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी लगभग 882 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और करीब 22 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। 


Comments (0)

Leave a Comment