Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

नया स्मार्टफोन वीवो वी80 को लॉन्च करने की तैयारी

नई दिल्ली । भारत में वीवो अपनी वी-सीरीज के नए स्मार्टफोन वीवो वी80 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, वीवो ने अभी भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने हाल ही में फोन का टीजर जारी किया है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी बाकी जानकारी भी साझा करेगी।

वीवो वी80 के टीजर में फोन का डिजाइन ऑरेंज कलर में दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल पर ज़ाइस की ब्रांडिंग भी मौजूद है, जो इस बात का संकेत है कि कंपनी एक बार फिर कैमरा और फोटोग्राफी को फोन की बड़ी खासियत बनाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वी80 में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जो 3एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। 

यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी पसंद करते हैं।सॉफ्टवेयर की बात करें तो, वीवो वी80 में एंड्रॉइड 17 आधारित ओरिजिनओएस 7 मिलने की संभावना है, जो नए एंड्रॉइड फीचर्स और वीवो के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव का फायदा देगा। फोन की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स में वीवो वी80 में 7200 एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात कही गई है, जिससे फोन के लंबे समय तक चलने की उम्मीद है। 

Comments (0)

Leave a Comment