Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए एसयूवी हुंडई ‘बोल्डर’ पेश

नई दिल्ली । हुंडई कंपनी ने हुंडई बोल्डर कॉन्सेप्ट को 2026 न्यूयॉर्क इंटरनैशनल ऑटो शो में पेश किया। इस एसयूवी को देखकर साफ संकेत मिलता है कि यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए तैयार की गई है।

 इस कॉन्सेप्ट मॉडल की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद जीप रैंगलर रुबिकॉन और फोर्ड ब्रोंको जैसी दमदार एसयूवी से मानी जा रही है। बोल्डर कॉन्सेप्ट का एक्सटीरियर हुंडई की ‘आर्ट ऑफ स्टील’ डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जिससे यह एक रग्ड और मजबूत ऑफ-रोडर की तरह नजर आती है। इसके फ्रंट में मस्कुलर बोनट और पिल-शेप्ड ओपनिंग्स दिए गए हैं, जबकि बोनट पर मोर्स कोड में ‘एच’ का संकेत भी उकेरा गया है। वर्टिकली फिटेड एलईडी हेडलाइट्स, साइड डीआरएल और ऑफ-रोड स्पेसिफिक बम्पर के साथ टो हुक इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं। इस एसयूवी में 37 इंच के बड़े मड-टेरेन टायर्स दिए गए हैं, जो कठिन रास्तों पर बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अधिक है और इसे बेहतर अप्रोच व डिपार्चर एंगल के साथ डिजाइन किया गया है। पीछे की तरफ टेलगेट पर माउंटेड फुल-साइज स्पेयर व्हील इसकी ऑफ-रोड पहचान को और मजबूत बनाता है। 

इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन यूटिलिटी थीम पर आधारित है, जिसमें ड्यूरेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें टच कंट्रोल की जगह फिजिकल बटन और रोटरी नॉब दिए गए हैं, ताकि खराब रास्तों पर भी आसानी से ऑपरेट किया जा सके। बेज और ब्लैक थीम वाले केबिन में थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और विंडशील्ड की लंबाई तक फैला हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। सेंटर कंसोल में चार स्क्रीन मौजूद हैं, जो ऑफ-रोडिंग से जुड़ी जानकारी और कंट्रोल्स को एक्सेस करने में मदद करती हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment