Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी20 विश्व कप में खिताब जीता

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में कई बड़े रिकार्ड अपने नाम किये हैं। यहां तक कि पुरुष टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी20 विश्व कप में जितने खिताब जीते हैं उतने भारत, पाकिस्तान और स्वयं ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों ने मिलकर भी नहीं जीते हैं। इससे साफ है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम सबसे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 खिताब जीता है। टीम कुल आठ बार फाइनल में पहुंची है और उनमें से सात बार चौंपियन बनी है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में उन्हें सिर्फ एक बार वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है, जो इस बात को साबित करता है कि महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के इन सात टी20 विश्व कप खिताबों के मुकाबले, भारत, पाकिस्तान और खुद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमें मिलकर भी इतने खिताब नहीं जीत पाई हैं।

इन तीनों दिग्गज टीमों ने अब तक कुल तीन टी20 विश्व कप खिताब जीते हैं दृ भारत ने एक बार, पाकिस्तान ने एक बार और ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बार। यदि इसमें श्रीलंका की पुरुष टीम को भी जोड़ लिया जाए, जिसने एक बार यह खिताब जीता है, तो भी कुल संख्या केवल चार तक ही पहुँचती है, जो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के अकेले के सात खिताबों से काफी कम है। ऑस्ट्रेलियाई वुमेंस टीम ने पहली बार 2010 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद उन्होंने 2012 और 2014 में लगातार दो और खिताब अपने नाम किए। 2016 में उन्हें वेस्टइंडीज के हाथों फाइनल में हार मिली, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 2018, 2020 और 2023 में फिर से जीत हासिल की, जिससे उन्होंने खिताबों की दूसरी हैट्रिक पूरी की। यह टूर्नामेंट पहली बार 2009 में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था।वहीं भारतीय महिला टीम की बात करें तो उन्हें अभी तक एक बार भी ये खिताब नहीं मिला है। टीम एक बार फाइनल तक जरूर पहुंची है पर उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रकार, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने न केवल अपने देश की पुरुष टीम को बल्कि भारत और पाकिस्तान जैसी क्रिकेट की बड़ी शक्तियों की पुरुष टीमों को भी रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 


Comments (0)

Leave a Comment