Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ओला इलेक्ट्रिक को पहली तिमाही में घाटा

मुंबई । ओला इलेक्ट्रिक ने 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को इस तिमाही में 336 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो पिछले साल के 428 करोड़ रुपये से कम है। ऑपरेशन्स से राजस्व 45 फीसदी घटकर 455 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, रीस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी ने तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

मार्च तिमाही के 265 करोड़ रुपये के मुकाबले राजस्व 72 फीसदी बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया। घाटा 500 करोड़ रुपये से कम होकर 336 करोड़ रुपये पर आया। वाहनों की डिलीवरी दोगुनी होकर 39,192 यूनिट पहुंची और पंजीकरण में 97 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 5.1 फीसदी से बढ़कर 8.4 फीसदी हुआ; ग्रॉस मार्जिन 30.5 फीसदी रहा। समायोजित ऑपरेटिंग एबिटा और एघ्बिटा में भी सुधार दिखा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह तिमाही घ्वित्त वर्ष 26 के बदलावों का परिणाम है, जो अब ठोस व्यावसायिक नतीजों में बदल रहे हैं। एआई-आधारित प्रक्रियाओं ने कम लागत पर कंपनी का विस्तार करने में मदद की। ओला ने 780 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट भी सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसे 56 फीसदी अधिक सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई। शुक्रवार को शेयर 41.07 रुपये पर सुस्त रहे, अब सोमवार को निवेशकों की नजर इन नतीजों पर

Comments (0)

Leave a Comment