Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

पाकिस्तान-श्रीलंका से कम बढ़ी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

नई दिल्ली । देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ाई गई हैं, जो 10 दिनों में चौथी वृद्धि है। हालांकि, यह बढ़ोतरी पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे कई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम है, जहां ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। सोमवार की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बीते 10 दिनों में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये महंगा हुआ है। इसके विपरीत म्यांमार में पेट्रोल 90 फीसदी और डीजल 110 फीसदी तक महंगा हुआ है। पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, फिलीपींस और नेपाल जैसे देशों में भी 30 से 86 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यूरोपीय यूनियन में तो पेट्रोल 180 रुपये और डीजल 184 रुपये प्रति लीटर के औसत भाव पर बिक रहा है, जो भारत से कहीं अधिक है। यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों को हो रहे भारी घाटे को कम करने के लिए की जा रही है। यूक्रेन युद्ध के कारण 76 दिनों तक कीमत न बढ़ने से कंपनियों को रोजाना 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था, जो अब घटकर 500 करोड़ रुपये रह गया है।


Comments (0)

Leave a Comment