Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण से 1.90 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बचीः सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण (ईबीपी) कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि इससे चीनी उद्योग को मजबूती मिली है, किसानों की आय बढ़ी है और 2014-15 से अब तक 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। खाद्य मंत्रालय के एक अघ्धिकारी ने अनाज एथनॉल विनिर्माता संघ (जीईएमए) के सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटी है और लगभग 930 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है। उन्होंने कहा कि एथनॉल कृषि अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ी, गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिला और चीनी उद्योग सशक्त हुआ। उत्पादन क्षमता 21 करोड़ से बढ़कर 2,000 करोड़ लीटर हो गई है, जिसमें मक्का भी प्रमुख कच्चा माल बनकर उभरा है।

Comments (0)

Leave a Comment