Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

फिन एलन बीबीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने

सिडनी । न्यूजीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज  फिन एलन को ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेटट लीग (बीबीएल) में टीम मेलबर्न स्टार्स ने सबसे महंगे दामों में खरीदा है।  इससे अब  एलन का  लक्ष्य अपनी ओर से सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर क्लब के फैसले को सही करार देना होगा। मेलबर्न स्टार्स ने फिन के साथ ही तीन साल का एक अनुबंध किया है। 27 वर्षीय इस आक्रामक बल्लेबाज को पहले साल के लिए 600,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 4 करोड़ 10 लाख रुपये) दिये जाएंगे। ये बीबीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी को मिलने वाली सबसे अधिक रकम है। 

एलन को इतनी रकम इसलिए मिली क्योंकि उनकी लोकप्रियता बढ़ती रही है। पिछले सत्र में उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब जीत दिलायी थी। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फिन एलन दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में सबसे पसंदीदा पावर-हिटर्स में से एक हैं। बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्होंने टी20 प्रारूप में कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं, जिनमें कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक आईपीएल शतक भी शामिल है, जिसने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी विध्वंसक क्षमता को साबित किया है। उनकी यह क्षमता ही उन्हें दुनिया भर की टी-20 लीगों में एक बहुमूल्य संपत्ति बनाती है। एलन पिछले दो मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) सत्र से सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेल रहे थे, यह टीम क्रिकेट विक्टोरिया के हाई-परफॉरमेंस डिपार्टमेंट द्वारा चलाई जाती है, जो मेलबर्न स्टार्स का भी प्रबंधन करता है।


Comments (0)

Leave a Comment