Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

फिर चर्चा में सनी-ऐश्वर्या की अधूरी फिल्म

सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक ऐसी फिल्म, जो बनी, शूट हुई लेकिन कभी रिलीज नहीं हो सकी, अब 29 साल बाद फिर चर्चा में है। 90 के दशक में इस फिल्म का ऐलान बड़े स्तर पर किया गया था और फैंस इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित थे। साल 1997 में फिल्ममेकर पहलाज नहलानी ने ‘इंडियन’ नाम की फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें सनी देओल और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की लगभग 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी भी हो चुकी थी और एक गाने पर उस समय एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए थे, जो उस दौर में बड़ी रकम मानी जाती थी। हालांकि, तमाम तैयारियों के बावजूद कुछ कारणों से यह फिल्म अधूरी रह गई और रिलीज नहीं हो पाई। दिलचस्प बात यह है कि साल 2001 में ‘इंडियन’ नाम से ही एक अलग फिल्म रिलीज हुई, लेकिन उसका इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं था। आज भी यह फिल्म बॉलीवुड की उन अधूरी कहानियों में शामिल है, जिन्हें दर्शक कभी देख नहीं पाए।

Comments (0)

Leave a Comment