Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

पहली महिला चौम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को सौंपी

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि साल 2027 में पहली आईसीसी महिला चौम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में किया जाएगा। इससे पहले इसकी मेजबानी श्रीलंका को दी गयी थी पर आईसीसी ने बोर्ड के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप के आरोप लगाते हुए श्रीलंकाई बोर्ड से मेजबानी वापस ले ली थी। अब चौम्पियंस ट्रॉफी भारत में 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेली जाएगी। मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबले होंगे। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में दुनिया की छह शीर्ष महिला क्रिकेट टीमें भागी लेंगी, जिनमें मौजूदा चौंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं।

इन सभी छह टीमों को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिला है। ये टूर्नामेंट एक रोमांचक राउंड-रॉबिन लीग प्रारुप में खेला जाएगा, यहां हर टीम दूसरी टीम से एक बार खेलेगी। इसमें लीग चरण के मुकाबलों के बाद, अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल में मुकाबला करेंगी। यह टूर्नामेंट मूल रूप से श्रीलंका में आयोजित होना था उससे वापस लिए जाने के बाद बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार हुआ। इस प्रक्रिया के बाद, भारत को वैकल्पिक मेजबान के तौर पर चुने जाने की सिफारिश की गई जिसे आईसीसी ने मंजूरी दे दी। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इस फैसले को महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा, आईसीसी महिला चौंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में उतरने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें आईसीसी रैंकिंग में ऊपर उठने और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।


Comments (0)

Leave a Comment