Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

पिंक साड़ी में छाईं श्वेता तिवारी

जब भी खूबसूरत एक्ट्रेसेस की बात आती है तो श्वेता तिवारी का नाम सबसे पहले आता है। अपनी अदाकारी और सुंदरता को लेकर हमेशा से श्वेता काफी सुर्खियां बटोरती हुई आई हैं। अपने समय में उनको टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन फिलहाल अभी वे टीवी की दुनिया से दूर हैं।

हालांकि, श्वेता समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के फैंस को अपडेट देती रहती हैं। उनकी सबसे खास बात यह है कि 45 की उम्र में भी वे 25 साल की हसीनाओं को मात देती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी पहनकर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इन तस्वीरों में श्वेता ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ श्वेता ने चोकर पहना हुआ है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। इसी के साथ यदि उनका मेकअप देखा जाए तो न्यूड मेकअप और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं। हर तस्वीर में श्वेता ने बेहद ही कातिलाना पोज दिए हुए हैं। श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइल की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Comments (0)

Leave a Comment