Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं -राहुल गांधी

 नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर युवाओ के प्रदर्शन एवं पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के मुद्दे पर राहुल गाधी ने कडे शब्दो मे मोदी सरकार का विरोध किया और कहा कि पेपर लीक वही दूसरा रास्ता है जिससे गिनती के कुछ अपराधी करोड़ों ईमानदार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देते हैं। हर युवा को उनकी मेहनत का फल मिले, इसके लिए पेपर लीक वाले चोरी के सार्टकट पर ताला लगना अब अनिवार्य है। पेपर लीक किसी एक परीक्षा की नहीं, पूरे सिस्टम की नाकामी है सिर्फ़ इस पर पैबंद लगाना काफी नहीं।

इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही उनपर टूट पड़ी है। संसद भवन में सदन शुरू होने से पहले इंडिया गठबंधन की बैठक हुई जनता के मुद्दे सरकार के सामने उठाने को विपक्ष प्रतिबद्ध है। राहुल गाधी ने कहा मोदी सरकार के पास पास दो रास्ते होते हैं पहला ईमानदारी और मेहनत का दूसरा बेइमानी और चोरी का भारत को अपनी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से गढ़नी होगी जहाँ परीक्षाएँ सुरक्षित हों, संस्थाएँ स्वतंत्र और जवाबदेह हों, और हर छात्र के वक्त, मेहनत और सपनों की रक्षा हो। बैठक मे काग्रेस के अलाव इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल थे।

Comments (0)

Leave a Comment