Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

प्रीमियम और बड़ी गाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रही किआ

नई दिल्ली ।  भारतीय बाजार में किआ इंडिया कंपनी प्रीमियम और बड़ी गाड़ियों के बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस साल की दूसरी छमाही में, किआ दो शानदार ग्लोबल मॉडल लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों ही गाड़ियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। कंपनी का उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना है जो लग्जरी के साथ-साथ बेहतर माइलेज और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखते हैं। इस कड़ी में पहली बड़ी एंट्री किआ सोरेंटो हाइब्रिड की होगी। यह एक दमदार डी-सेगमेंट एसयूवी है, जिसकी लंबाई 4,815 मिमी है और यह दिखने में काफी मस्कुलर है। 

भारत में इसे 7-सीटर स्टैंडर्ड और 6-सीटर विकल्प के साथ उतारा जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि किआ इसे भारत में ही बनाने की योजना बना रही है, जिससे इसकी कीमतें कम रहने की उम्मीद है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगी जो एक बड़ी फैमिली कार की तलाश में हैं। सोरेंटो के इंजन की बात करें तो भारत के लिए इसमें थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। ग्लोबली इसमें 1.6-लीटर टर्बाे पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है, जबकि भारत में लागत कम रखने के लिए कंपनी इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो सेल्टोस में भी देखने को मिलता है। 

फीचर्स के तौर पर इसमें 14-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल आईआरवीएम, जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट और सुरक्षा के लिए 10-एयरबैग्स के साथ एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। किआ की दूसरी बड़ी पेशकश नई कार्निवल हाइब्रिड होगी। यह प्रीमियम एमपीवी संभवतः सीधे विदेश से आयात (सीबीयू) की जाएगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बाे पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी होगी। दक्षिण कोरिया में यह गाड़ी करीब 14 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। भारत में इसे 7-सीटर लेआउट के साथ पेश किया जा सकता है।

Comments (0)

Leave a Comment