Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

प्रियंका बोली उम्र मायने नहीं रखती

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जोनस ब्रदर्स के लेटेस्ट पॉडकास्ट पर अपने पति निक जोनस के साथ अपने 10 साल के एज गैप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके और निक जोनस के रिश्ते में उम्र का यह फासला कभी कोई मुद्दा नहीं बना। पॉडकास्ट के दौरान, एक कॉलर ने प्रियंका से अपने से छोटे उम्र के पार्टनर के साथ रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करने की सलाह मांगी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने अपना अनुभव साझा किया, जब आपको एक ऐसा इंसान मिलता है, जो आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो फिर उम्र कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने आगे कहा कि वह कॉलर के सवाल को समझती हैं कि जीवन के बड़े फैसलों में क्या पार्टनर एक बराबर का भागीदार बन पाएगा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का अंतर है, लेकिन उनका मजबूत रिश्ता अक्सर प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। उनकी प्रेम कहानी 2016 में ट्विटर पर एक डायरेक्ट मैसेज से शुरू हुई थी, जब निक के भाई केविन जोनस ने उन्हें प्रियंका का टीवी शो क्वांटिको देखने की सलाह दी थी। 

Comments (0)

Leave a Comment