Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

प्रियंका काम और परिवार के बीच बनाती है शानदार संतुलन

मुंबई । अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मार्च महीने की खास झलकियां साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन साफ नजर आता है। हाल ही में शेयर किए गए इस फोटो डंप में प्रियंका चोपड़ा ने कई खास पलों को एक साथ संजोया है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी मालती मैरी चोपडा जोनस के साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम पर गया। तस्वीरों में मां-बेटी के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका का आईडी कार्ड भी नजर आया, जो हाल ही में आयोजित नौवें एकेडमी अवॉर्ड्स से जुड़ा बताया जा रहा है। यह झलक उनके ग्लोबल स्तर पर सक्रिय होने और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का हिस्सा बनने की ओर इशारा करती है। पोस्ट में निक जोनस भी नजर आए, जहां वह बेटी मालती को गोद में लेकर कार ड्राइव करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करती भी दिखीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने पूरे महीने की यादों को एक फ्रेम में समेटने की कोशिश की है। इस फोटो डंप को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में “रैंडम मार्च” लिखा, जो उनके व्यस्त लेकिन यादगार महीने को दर्शाता है। 

अगर पूरे महीने की बात करें तो मार्च उनके लिए काफी व्यस्त रहा, जिसमें वह काम के सिलसिले में अलग-अलग देशों की यात्रा करती रहीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताने में कोई कमी नहीं रखी। इससे पहले भी प्रियंका ने अपने एक पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा था, जिसमें उन्होंने अमृतसर यात्रा की झलक साझा की थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक डिजिटल मैप पोस्ट किया था, जिसमें नई दिल्ली से अमृतसर तक की फ्लाइट का रूट दिखाया गया था। इसके साथ उन्होंने “एक अलग एडवेंचर की ओर चलो” लिखकर उत्सुकता बढ़ा दी थी, हालांकि इस यात्रा के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। 


Comments (0)

Leave a Comment