Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

राहुल शर्मा की पत्रकारिता को मिला सम्मान, एडिशनल DCP संदीप लांबा ने की सराहना

दिल्ली उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) संदीप लांबा ने पत्रकार राहुल शर्मा को जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आधिकारिक प्रशंसा पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की है। अपने प्रशंसा पत्र में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने कहा कि राहुल शर्मा द्वारा जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज कल्याण और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। उन्होंने सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के प्रसार तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में राहुल शर्मा के योगदान की प्रशंसा की।

पत्र में विशेष रूप से *नैतिक पत्रकारिता, सटीक सूचना के प्रसार और समुदाय के साथ रचनात्मक जुड़ाव* को महत्वपूर्ण बताया गया।एडिशनल डीसीपी लांबा ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जनता में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। अतिरिक्त डीसीपी ने राहुल शर्मा के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए उनके निरंतर सहयोग और जनसेवा के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल शर्मा आगे भी समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। प्रशंसा पत्र में एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने राहुल शर्मा के प्रयासों को *विशेष पहचान के योग्य* बताते हुए कहा कि समाज की सेवा और व्यापक जनहित को बनाए रखने के सामूहिक प्रयासों में उनका सहयोग महत्वपूर्ण है।

राहुल शर्मा ने कहा कि यह प्रशंसा उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को मजबूती से उठाना और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।

*जिम्मेदार पत्रकारिता, जागरूक समाज और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता—यही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है।*

Comments (0)

Leave a Comment