Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

राजा शिवाजी एंथमः छत्रपति रिलीज

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। इस गाने का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, और इसे अजय गोगावले ने अपनी दमदार आवाज में गाया है।

उनके साथ 80 सिंगर्स का कोरस भी है, जो गाने को और भी भव्यता प्रदान करता है। यह गाना हिंदवी स्वराज्य के गर्व, साहस और आत्मसम्मान को खूबसूरती से दर्शाता है, जो न केवल भव्य है, बल्कि भावनाओं से भी ओत-प्रोत है। इसका दमदार संगीत, असरदार बोल और भावनात्मक स्वर इसे बेहद खास बनाते हैं। यह सिर्फ एक राजा की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के जागरण और स्वराज्य की शुरुआत की कहानी भी बयां करता है। इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है, जिसमें हर स्टेप संगीत के अनुरूप है और लोगों का गर्व, एकता और अपने राजा के प्रति प्यार साफ नजर आता है। अजय-अतुल ने इस गाने के बारे में कहा, हम जानते थे कि यह सिर्फ एक बड़ा गाना नहीं है। इसमें भावना, सच्चाई और सम्मान होना जरूरी था। हर सुर में गर्व है, लेकिन जिम्मेदारी भी है। ऐसी विरासत पर काम करते समय हमें पूरी ईमानदारी से काम करना पड़ता है।  


Comments (0)

Leave a Comment