Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

राष्ट्रमण्डल खेलों की पदक विजेता सीमा कालीरमण का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत

ग्लासगो । राष्ट्रमण्डल खेलों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी सीमा कालीरमण का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है। सीमा हरियाणा के भिवानी जिले से है। वह जब अपने घर लौटीं, तो शहर भर में लोग उमड़ पड़े। सीमा का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार के अलाव पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। 

सीमा के स्वागत में भिवानी की गलियां रोशनी से जगमगा उठीं। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और परिजनों का हुजूम उन्हें देखने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़ा था। चारों ओर खुशी का माहौल था, लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस सफलता का जश्न मना रहे थे। यह नजारा सीमा के प्रति क्षेत्र के लोगों के स्नेह और सम्मान को दर्शाता है, जिन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को पूरे दिल से स्वीकार किया। वहीं अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए, सीमा ने अपने संघर्ष को भी बताया। उन्होंने कहा, मेरी सुफलता से घर और पूरे क्षेत्र में बहुत खुशी का माहौल है। मैं दिल से चाहती हूँ कि कोई मुझ से भी प्रेरणा लेकर डिस्कस थ्रो खेल में आगे आए और देश का नाम रोशन करे। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने निरंतर कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन को दिया। सीमा ने आगे कहा, हर खिलाड़ी के जीवन में संघर्ष रहता है और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं पर सफलता पाने के लिए उस संघर्ष से ऊपर उठकर लगातार मेहनत करनी पड़ती है। मेरी इस पूरी यात्रा में मेरे परिवार का पूरा साथ रहा है, जिसके बिना यह संभव नहीं था।

सीमा की यह उपलब्धि केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, वह उभाते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। खेल विशेषज्ञों और स्थानीय कोचों का मानना है कि सीमा की इस सफलता से एथलेटिक्स, विशेषकर डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी। 

Comments (0)

Leave a Comment