Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

रहाणे ने सचिन को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी

मुम्बई । हाल ही में खेल से संन्यास लेने वाले बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे के अनुसार भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर रहे हैं। रहाणे ने माना है कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों के बीच किसी एक का नाम लेना बेहद कठिन है पर फिर भी समय और मैच पर पड़ने वाले प्रभाव और आंकड़ों को देखते हुए सचिन को वह पहले नंबर पर रखते हैं। रहाणे ने साल 2011 से 2023 तक भारतीय टीम की ओर से तीनो ही प्रारुपों में खेला है।

वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें तीनों प्रारुपों में भारतीय टीम की कप्तानी का अवसर मिला है। उन्होंने अपने करियर में धोनी और कोहली जैसे महान कप्तानों के नेतृत्व में खेला है। वहीं साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में रणाणे की कप्तानी में ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। उनका विदेशों धरती ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में काफी अच्छा रिकार्ड रहा है। रहाणे ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स सहित छह अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की ओर से खेला है। सचिन उनके आदर्श रहे हैं और रहाणे को उनके साथ लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम साझा करने का भी सौभाग्य मिला है। इसका कारण है कि वह भी घरेलू क्रिकेट में मुम्बई से ही खेलते थे।  वहीं सचिन ने 24 साल के अपने करियर में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सचिन ने ने 200 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15,921 रन और 463 एकदिवसीय मैचों में 18,426 रन बनाये हैं। वह आज भी टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट और सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रहे थे। 

Comments (0)

Leave a Comment