Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

रकुल प्रीत सिंह ने साझा किया अनुभव

मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी की जोड़ी ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है, लेकिन समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी खूबसूरत झलकियां भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में रकुल ने जैकी के साथ अपने काम और निजी रिश्ते को लेकर एक खास बात साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि पति के साथ काम करना उनके लिए कितना खास और मजेदार अनुभव है।

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर जैकी भगनानी के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। इस पोस्ट में रकुल ने फैंस द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले उस सवाल का जवाब दिया कि पति के साथ काम करना कैसा होता है। रकुल ने अपने कैप्शन में लिखा, जब लोग मुझसे पूछते हैं कि साथ काम करने का अनुभव कैसा है, तो इसका जवाब बहुत आसान है। हम दोनों का आधा समय काम को लेकर बातचीत करने में और बाकी समय हंसी-मजाक करने और खाने की चर्चा करने में बीतता है। मुझे यह अच्छा लगता है, क्योंकि हमारी सोच और तालमेल एक जैसी है। जब दो लोग किसी काम को लेकर एक जैसी एनर्जी और उत्साह रखते हैं, तो साथ मिलकर कुछ नया बनाना और भी खास हो जाता है।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, साथ मिलकर जिंदगी बनाना अपने आप में एक अलग अनुभव है, लेकिन जब आप दोनों मिलकर ऐसी चीज बनाने की कोशिश करते हैं, जिसे लेकर दोनों उत्साहित हों, तो वह सफर और भी खास बन जाता है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों ने फरवरी 2024 में गोवा में शादी की थी, जिसमें परिवार के करीबी लोग और खास दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने काम में सक्रिय हैं और अक्सर एक-दूसरे को सहयोग करते नजर आते हैं, जो उनके रिश्ते की मजबूती को दर्शाता है। उनका यह साझा अनुभव कई कपल्स के लिए प्रेरणा बन सकता है।

Comments (0)

Leave a Comment