Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

रोहित का लक्ष्य एशियाई खेलों में पदक जीतना

नई दिल्ली । भारत के युवा भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव का लक्ष्य अब 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में पदक जीतना है। रोहित के अनुसार वह नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में देश के लिए पदक जीतकर उनकी कमी पूरी करना चाहते है। नीरज फिट नहीं होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गये हैं। ऐसे में रोहित का लक्ष्य पोडियम पर पहुंचकर देश के लिए पदक जीतना है। गौरतलब है कि इस साल, रोहित का प्रदर्शन ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा नहीं रहा था, जहां वह केवल 81.56 मीटर का थ्रो किया था पर इसके बाद 22 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर सिल्वर मीट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 87.68 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। रोहित को पूरा भरोसा है कि वह एशियाई खेलों में अपने इस प्रदर्शन को और बेहतर कर सकते हैं।

रोहित ने कहा, मैं कोई दबाव नहीं ले रहा हूं, हालांकि मुझे पता है कि लोगों को मुझसे काफी उम्मीदें हैं। नीरज का यहां नहीं होना निराशाजनक है पर  हमें इसे स्वीकार करना होगा। नीरज का पदक शत प्रतिशत पक्का माना जा रहा था पर मैं उनकी जगह भरने की कोशिश करूंगा। मुझे पता है कि मैं उनकी जगह नहीं ले सकता पर मैं पोडियम पर पहुंचने की कोशिश करूंगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने की कोशिश करूंगा जिससे  पदक जीतने वालों में शामिल हो सकूं। रोहित ने नीरज  की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने कहा, नीरज का स्थान अलग है। उन्होंने देश के लिए इतिहास बनाया है और दुनिया में हर तरह के पदक जीते हैं। मैं भी उनकी उपलब्धियों जैसा प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा, ताकि देश को मुझ पर गर्व हो। अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए रोहित का मानना है कि उन्हें डायमंड लीग जैसी शीर्ष स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की जरूरत है। अगर मैं ऐसा कर पाया तो इससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। मेरा लक्ष्य अगले साल सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है, ताकि जिससे के स्तर तक पहुंच सकूं और भारत को गौरवान्वित कर सकूं।

राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अपनी तैयारी के बारे में रोहित ने बताया कि उन्होंने अपनी तकनीक में कोई खास बदलाव नहीं किया, बल्कि अपनी लय और मानसिकता पर काम किया। 

रोहित किसी खास दूरी को लक्ष्य नहीं बना रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य एशियाई खेलों में पोडियम पर पहुंचकर पदक जीतना है।  उन्हें यहां श्रीलंका के भाला फेंक एथलीट रूमेश पथिरागे और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से चुनौती मिलेगी। 


Comments (0)

Leave a Comment