Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

रसूल अपने पहले एकदिवसीय मैच में दो विकेट लेने में सफल रहे

मुम्बई । जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से अब 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर नहीं हैं। अकीब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले राज्य के तीसरे क्रिकेटर हैं। जम्मू-कश्मीर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी परवेज रसूल थे, जिन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

रसूल  मीरपुर में अपने पहले एकदिवसीय मैच में दो विकेट लेने में सफल रहे थे। हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रह रहा और भारत के लिए उन्होंने केवल दो मैच एक एकदिवसीय और एक टी20 खेले। जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में उन्होंने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें एक विकेट हासिल किया। 37 वर्षीय परवेज अब संन्यास ले चुके हैं और वह आईपीएल में रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु सहित तीन टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले जम्मू-कश्मीर के भी पहले खिलाड़ी थे, जहां उन्होंने कुल 11 मैच खेले।परवेज के बाद, उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने जून 2022 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और कुल 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों (10 वनडे, 8 टी20) में 24 विकेट लिए। उमरान ने आईपीएल 2022 में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया था, जो आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। हालांकि, जुलाई 2023 के बाद से वह भारत के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। कूल्हे की चोट के कारण लगभग डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहने और अपनी रफ्तार में कुछ कमी आने के बावजूद, 26 वर्षीय उमरान अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की उम्मीद पाले हुए हैं। उन्होंने आईपीएल में 26 मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment