Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

रूस ने कीव पर किया साल का सबसे बड़ा हमला

कीव। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर इस साल का सबसे बड़ा हमला कर दिया है। तड़के किए गए इस भीषण हमले से पूरे कीव में भारी तबाही मची है और कम से कम 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस संघर्ष को रोकने के लिए कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने कीव पर यह हमला सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए किया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने रातभर में करीब 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन दागे। पूरी रात कीव के कई इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं, जिससे शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टरों और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में भागते दिखे। हमले के बाद पूरा शहर काले धुएं की जद में आ गया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। 

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। दर्जनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हमले में शहर की करीब 130 इमारतें भी तबाह हो गईं, जिससे करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बड़े हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अपना आयरलैंड दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। उन्होंने लौटते ही हमले में प्रभावित कुछ जगहों का दौरा भी किया और पश्चिमी देशों के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। जेलेंस्की ने कहा कि अगर वादे के मुताबिक पश्चिमी देश समय पर एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध करा देते, तो तबाही कुछ कम होती। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, अगर हमारे सहयोगी अपने वादों के मुताबिक समय पर वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध करा देते, तो शायद आज हम कई लोगों की जान बचा सकते थे। हम उनसे कोई एक्स्ट्रा मदद नहीं मांग रहे। पर कम से कम वो दिया जाए जिसका वादा किया था। यह बयान पश्चिमी देशों की सहायता में देरी और उसके घातक परिणामों पर यूक्रेन की हताशा को दर्शाता है। इस बीच, रूस ने इस हमले को यूक्रेनी हमलों का जवाब बताया है। 

Comments (0)

Leave a Comment