Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

साल 2027 तक भारत में लांच होगी 6 नई गाडियां

नई दिल्ली । साल 2027 तक कम से कम छह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं। मारुति सुजुकी, टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसे बड़े ब्रांड अपने-अपने अपडेटेड या नए मॉडल पेश करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इसमें नई ग्रिल, रिस्टाइल बंपर, बड़े 16-इंच अलॉय और 10.1-इंच टचस्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए लेवल 2 अडास और नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन इसका मुख्य आकर्षण होगा। इसी तरह हुंडई अपनी ग्लोबल एसयूवी बेयोन का नेक्स्ट-जेन मॉडल भारत लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। टाटा मोटर्स भी 2027 में नेक्सन का सेकंड-जेनरेशन मॉडल उतारने जा रही है, जिसे नए एक्स1 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा। इसके डीजल वेरिएंट को बंद किया जा सकता है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन नेक्सान.ईवी कुछ महीनों बाद आएगा। 

वहीं मारुति फ्रोंक्स के फेसलिफ्ट मॉडल में नया सीरीज-हाइब्रिड सिस्टम मिलने की चर्चा है, जो 35 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। महिंद्रा भी अपनी विजन एस कॉन्सेप्ट पर आधारित नई एसयूवी 2027 में लॉन्च करेगी, जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट लगातार मजबूत होता जा रहा है और ग्राहकों की बढ़ती मांग ने इसे ऑटो इंडस्ट्री का सबसे तेज़ी से बढ़ता हिस्सा बना दिया है। कम बजट में फीचर-पैक्ड कारें चाहने वाले खरीदारों के कारण यह सेगमेंट कंपनियों के लिए ‘ग्रोथ इंजन’ बन गया है। 


Comments (0)

Leave a Comment