Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्षमा मांगी

दिल्ली: भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जो बीते दिनों दिल्ली सिख हत्याकांड के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के घर शोक व्यक्त करने गए थे। 3 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब पहुँचे व क्षमा याचना की। इससे पहले बिधूड़ी ने 5 सितंबर 2026 को सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में लिखित रूप से क्षमा पत्र भेजा था।

आज श्री बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब पर व्यक्तिगत रूप से नतमस्तक होकर गुरु साहिब के समक्ष क्षमा याचना की। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात कीए अपना क्षमा पत्र सौंपा और अपना पक्ष रखा। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपनी गलती का एहसास करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब से क्षमा याचना की है।


अपनी माफी में श्री बिधूड़ी ने कहा कि वह हमेशा सज्जन कुमार के सिख हत्याकांड का दोषी होने के कारण उनके विरोध में बोलते रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे व्यक्ति के घर शोक व्यक्त करने जाना भी पाप है, जिसने सिख हत्याकांड में हिस्सा लिया हो। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि कई अन्य राजनीतिक नेताए विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी से संबंधित नेता भी वहां गए थे।

उन्हें भी श्री बिधूड़ी की माफी से शिक्षा लेते हुए सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना भी उपस्थित रहे।


#RamvirSinghBidhuri #AkalTakhtSahib #BJP #DelhiNews #PoliticalNews #PunjabNews #LatestNews #BharatHeadline

Comments (0)

Leave a Comment