Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सेडान हयूदै वरना अब नए अवतार में लॉन्च

नई दिल्ली । लोकप्रिय प्रीमियम सेडान हयूदै वरना अब भारतीय बाजार में नए अवतार में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस बार ‘रिस्पेक्ट द यंग’ कैंपेन के साथ खास तौर पर युवाओं को टारगेट किया है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों को महत्व देते हैं।

हयूदै मोटर कंपनी ने 2026 मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,98,400 रुपये रखी है। नई वरना में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में 25 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। इस अपडेट के साथ यह सेडान अब होंडा सिटी और स्कोडा सेल्विया जैसी कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। नई वरना के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी बनाया गया है। इसमें ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए डिजाइन वाले फ्रंट व रियर बंपर दिए गए हैं। इसके अलावा 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स कार के लुक को और आकर्षक बनाते हैं। कंपनी ने ग्राहकों के लिए दो नए कलर विकल्प ‘क्लासी ब्लू’ और ‘टाइटन ग्रे मैट’ भी शामिल किए हैं। कार के इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें डी-कट स्टीयरिंग व्हील, लेदर सीटें और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। ड्राइवर सीट 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन के साथ आती है, जबकि पैसेंजर सीट को 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्ट किया जा सकता है। 

डैशबोर्ड पर 10.25-इंच का इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल, आईवीटी और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। सेफ्टी के लिहाज से कार में स्मार्टसेंस लेवल-2 अडास, 7 एयरबैग, इनबिल्ट डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे 75 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इस सेडान के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 18.25 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा बोस का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीटें केबिन अनुभव को और बेहतर बनाती हैं। नई वरना दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। टर्बो इंजन 160बीएचपी की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 


Comments (0)

Leave a Comment