Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

शानदार सेल्फी और रील बनाने वालों के लिए तीन विकल्प मौजूद

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में शानदार सेल्फी और रील बनाने वालों के लिए तीन बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में वीवो, मोटोरोला और ओप्पो के मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का हाई-रेजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा मिलता है, जो लो-लाइट से लेकर डे-लाइट तक हर सिचुएशन में बेहतरीन क्वालिटी देता है। खास बात यह है कि इनमें शक्तिशाली 200एमपी तक के रियर कैमरे, प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर भी उपलब्ध है। 

वीवो वी60ई 5जी रू अमेजन पर 33,999 रुपये में उपलब्ध 8जीबी प्लस256जीबी वेरिएंट वाला यह फोन 50एमपी सेल्फी कैमरे के साथ आता है। रियर में 200एमपी मेन लेंस और 8एमपी सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसका 6.77 इंच का क्वॉड-कर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले 120एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 6500 एमएएच बैटरी है, जो 90डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आईपीच्68 प्लस आईपी69 रेटिंग के साथ यह पूरी तरह वॉटरप्रूफ भी है। कंपनी ने इसमें कई लेटेस्ट एआई फीचर्स भी शामिल किए हैं। मोटोरोला एग्ज 60 प्रो 5जी 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन पर 32,685 रुपये में मिल रहा है। इसमें भी सेल्फी और रील्स के लिए 50एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैक में 50एमपी मेन, 50एमपी अल्ट्रावाइड और 10एमपी का 10गुणा टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 6.7 इंच का पोलेड डिस्प्ले है, जो 120एचझेड रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसे पावर देती है 6000एमएएच बैटरी, जो 90डब्ल्यू  फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसी तरह ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी 5जी, 12जीबी$256जीबी वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 59,999 रुपये है। इसमें 50एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 200एमपी मेन, 50एमपी अल्ट्रावाइड और 50एमपी पेरिस्कोप लेंस शामिल है। फोन 6200  एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो 80डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।  


Comments (0)

Leave a Comment