Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

शास्त्री ने 2027 विश्वकप के लिए अपनी पसंदीदा खिलाडीयो को चुना

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आगामी 2027 एकदिवसीय विश्वकप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय अंतिम ग्यारत टीम चुनी है। शास्त्री ने अपनी टीम में अनुभवी के साथ ही युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को मिली है। टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया है। 

शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान टीम को कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भी जरुरत पड़ेगी। शास्त्री की इस टीम में अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। शास्त्री का मानना है कि बड़े मुकाबलों में अनुभवी खिलाड़ियों की जरुरत रहती है। शास्त्री ने टीम में वर्तमान कोच गौतम गंभीर की तरह अधिक प्रयोग न करते हुए अनुभवी और स्थापित खिलाड़ियों को ही जगह दी है। उन्होंने जिस प्रकार से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया है वह दिखाता है कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। भुवनेश्वर लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं पर इसके बाद भी शास्त्री ने उनकी स्विंग गेंदबाजी और अनुभव पर भरोसा जताया है। वहीं यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी को शामिल करने से पता चलता है कि शास्त्री ऐसी टीम चाहते हैं जिसमें अनुभव और स्थिरता के साथ-साथ अच्छे फॉर्म में चल रहे युवा क्रिकेटर भी हों। कुल मिलाकर शास्त्री की 2027 एकदिवसीय कप टीम में अनुभवी के साथ ही उभरती हुई प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। 

शास्त्री के चयन की मुख्य बातें

शुभमन गिल को कप्तानी- शास्त्री का मानना है कि 2027 तक भविष्य की कमान शुभमन गिल के हाथों में होनी चाहिए।

रोहित-विराट पर भरोसा कायमर- बड़ी प्रतियोगिताओं में दबाव झेलने के लिए उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव को टीम के लिए बेहद ज़रूरी माना है।

भुवनेश्वर कुमार और शमी की वापसी- स्विंग गेंदबाज़ी और अनुभव के दम पर उन्होंने लंबे समय से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को अपनी पेस बैटरी में शामिल किया है।

इशान किशन बाहर- शास्त्री ने विकेटकीपिंग विकल्पों में इशान किशन की जगह केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्राथमिकता दी है।

Comments (0)

Leave a Comment