Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

शिक्षा मंत्री आशीष सूद से शिक्षक समस्याओं पर महासंघ की बैठक

नई दिल्ली अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिल्ली प्रदेश (दिल्ली अध्यापक परिषद) के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद जी से भेंट कर दिल्ली के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक एवं सार्थक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों - विद्यार्थियों के हित में आवश्यक माने जाने वाले बिंदुओं को शिक्षा मंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में उठाए गए प्रमुख बिंदु :

राजकीय निकाय संबंधित

1. शिक्षकों के लिए 20 HPL (मेडिकल), 10 EL, 12 CL तथा महिला शिक्षकों हेतु Menstrual Leave  लागू करने की मांग की।

2. स्थाई एवं अतिथि शिक्षकों द्वारा उपयोग में लाई जा रही टैबलेट डिवाइस का भुगतान सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रस्तुत किया गया।

3. TET संबंधित मामलों में दिल्ली सरकार के स्तर से आवश्यक हस्तक्षेप किए जाने की आवश्यकता पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

4. शिक्षा निदेशालय में नई भर्ती में शिक्षकों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से बढ़ाए जाने का बिंदु रखा गया।

5. #अतिथि_शिक्षकों का वेतन वृद्धि एवं अन्य सुविधाओं की बात रखी गई।

6. 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के Notional Increment को पुनः लागू किए जाने का विषय उठाया गया।

7. सभी श्रेणी के शिक्षकों को 62 वर्ष तक सेवा-काल बढ़ाने के विकल्प पर विचार किए जाने का मुद्दा रखा गया।

 सहायता प्राप्त निकाय संबंधित

8. पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर दिल्ली के सहायता प्राप्त विद्यालयों को 100% अनुदान प्रदान किए जाने की आवश्यकता पर ध्यान दिलाया गया।

9. वर्षों से 100% अनुदान प्राप्त कर रहे तथा अनियमितताओं से ग्रस्त विद्यालयों के सरकारी अधिग्रहण के विकल्प पर विचार रखने का विषय प्रस्तुत किया गया।

10. सहायता प्राप्त विद्यालयों को भी VKS (विद्यालय कल्याण समिति) अनुदान उपलब्ध कराने का मुद्दा रखा गया।

निगम निकाय संबंधित

11. दिल्ली नगर निगम में शिक्षा निदेशालय की तर्ज पर ऑनलाइन स्थानांतरण मॉड्यूल लागू करने का विषय उठाया गया।

12. DGEHS के पैनल अस्पतालों को दिल्ली नगर निगम के पैनल में शामिल किए जाने का सुझाव रखा गया।

13. पूर्व सरकार द्वारा TGT प्रमोशन कोटे को 80% से घटाकर 14.25% करने के निर्णय को वापस लेकर इसे पुनः 80% किए जाने का मुद्दा प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान माननीय शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास शिक्षक-हित एवं छात्र-हित दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। शैक्षिक महासंघ को विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली के शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों ही लाभान्वित होंगे तथा दिल्ली की शिक्षा-व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनेगी।

प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल जी, महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मावी जी, राजकीय निकाय के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, संगठन मंत्री (राजकीय निकाय) ए. के. पाराशर जी, सहायता प्राप्त निकाय अध्यक्ष शरद शर्मा जी तथा निगम निकाय मंत्री कुलदीप कादयान जी उपस्थित रहे।

For New Admission Follow Below Link: 

https://thesamarthschool.edu.in/wazirabad-road/


Comments (0)

Leave a Comment