Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा पंजाबी रंग

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद, समय के साथ उनके रिश्ते में संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिल रहा है। हाल ही में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा कर बताया कि कैसे शिल्पा पर पंजाबी संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को राज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शिल्पा ढोल की थाप पर जोश के साथ भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, जब आप किसी शेट्टी परिवार में शादी करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी पंजाबी पहचान का असर उन पर भी दिखने लगता है। बांगड़ा मछली से लेकर भांगड़ा के डांस तक३ मेरी आधी पंजाबी, शिल्पा। यह पोस्ट प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक के मंगलुरु के बंट समुदाय से हैं, जबकि राज कुंद्रा का जन्म और पालन-पोषण लंदन में एक पंजाबी परिवार में हुआ। दोनों की मुलाकात वर्ष 2007 में शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के लॉन्च के दौरान यूके में हुई थी। 

Comments (0)

Leave a Comment