Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

शिल्पा शिंदे का लॉकअप में दर्द

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 का हिस्सा हैं, जहां वह अक्सर किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ बहस या विवाद को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, हाल ही में प्रसारित एपिसोड में उनका एक बेहद भावुक पक्ष देखने को मिला, जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा दर्द साझा किया। शिल्पा ने बताया कि उनके पास परिवार होते हुए भी वह खुद को अनाथ जैसा महसूस करती हैं और अब उनकी मां और भाई के साथ उनके रिश्ते पूरी तरह टूट चुके हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सहानुभूति पाने के लिए ऐसा नहीं कर रही हैं, बल्कि यह उनकी सच्चाई है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से शेल्टर हाउस में रह रही हैं और मुंबई छोड़ चुकी हैं, अब करजत उनका पहला और स्थायी ठिकाना बन चुका है। शिल्पा ने बताया कि करीब तीन साल पहले, कंधे की सर्जरी के कुछ ही दिन बाद, उनके परिवार में हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। उनके मुताबिक, उनके भाई का व्यवहार बदल गया था और उनकी मां भी बेटे की बातों से काफी प्रभावित हो गई थीं। 

Comments (0)

Leave a Comment