Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

शो मुसाफिरी से खुलेगा मुंबई का अनदेखा इतिहास

मुंबई । एक रोमांचक नॉन.फिक्शन ट्रैवल सीरीज मुसाफिरी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा दर्शकों के सामने आ रही हैं। सीरीज में मुंबई शहर के गहन इतिहासए उसके विविध समुदायों छिपी हुई कहानियों और उन कम चर्चित जगहों को दिखाया जाएगाए जिनके बारे में अक्सर लोग अंजान होते हैं। सीरीज का पहला एपिसोड जल्द रिलीज हो रहा है। मुसाफिरी मुंबई को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का वादा करती है। पहले एपिसोड में दर्शकों को मुंबई के समृद्ध इतिहास उसकी विशिष्ट संस्कृति और कुछ सबसे हैरान कर देने वाले राजों से रूबरू कराया जाएगा। 

एपिसोड में एक अनोखा कनेक्शन भी बताया गया हैए जो अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और दक्षिण मुंबई के सबसे मशहूर इलाकों में से एकए काला घोड़ा के बीच मौजूद है जो निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा। ऋचा ने खुद भी मुंबई के गहरे कोनों को एक्सप्लोर किया है और शहर के देवी.देवताओं से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए हैं जिनमें मां महालक्ष्मी भी शामिल हैंए जिन्हें मुंबई की संरक्षक देवी माना जाता है। अभिनेत्री का मानना है कि मुंबई शहर ऐसी अनगिनत कहानियों से भरा पड़ा हैए जिनके बीच लोग बड़े होते हैं लेकिन कभी रुककर उन्हें गहराई से जानने की कोशिश नहीं करते। ऋचा चड्ढा ने कहाए मुंबई में इतनी सारी कहानियां हैंए जिनके बीच हम बड़े हुए हैंए लेकिन लोगों के साथ मैं इन्हें शेयर करना चाहती थी। उनकी यह पहल शहर के निवासियों को अपनी जड़ों और विरासत को फिर से खोजने का अवसर देगी। एपिसोड में दर्शकों को मुंबई के सबसे पुराने आर्मेनियाई चर्चों में से एक में भी ले जाया जाएगाए जो शहर की सांस्कृतिक विविधता का प्रमाण है। 

इसके साथ हीए गेटवे ऑफ इंडिया के इतिहास और इसे क्यों तथा किन परिस्थितियों में बनाया गया थाए इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। ऋचा चड्ढा को उम्मीद है कि जो लोग अपनी पूरी जिंदगी मुंबई में रहे हैंए वे भी इस शो के माध्यम से शहर को एक बिल्कुल अलग नजर से देखेंगे और उन्हें लगेगा जैसे वे एक नई मुंबई को खोज रहे हैं। मुसाफिरी का पहला एपिसोड आज शाम उनके यूट्यूब चौनल फुलस्टॉप पर उपलब्ध होगा। अभिनय के क्षेत्र में बात करें तोए ऋचा चड्ढा आखिरी बार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित हीरामंडीरू द डायमंड बाजार में देखी गई थीं। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरा मंडी के रेड.लाइट एरिया पर बनी यह सीरीज ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत तवायफों के जीवन और उनके राजनीतिक व व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाती है। 


Comments (0)

Leave a Comment