Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

श्रेया घोषाल ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

मुंबई । मायानगरी मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत करीब 29.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट गोदरेज ट्रायलॉजी प्रोजेक्ट में स्थित है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, यह फ्लैट उन्होंने अपने माता-पिता शर्मिष्ठा घोषाल और विश्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है। इसका कारपेट एरिया लगभग 2,430 वर्ग फुट है, जबकि कुल एरिया 2,750 वर्ग फुट तक फैला हुआ है। इस डील को 1 अप्रैल 2026 को रजिस्टर कराया गया, जिसके लिए करीब 1.78 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। इसके साथ ही इस प्रॉपर्टी में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। मुंबई में वर्ली अब तेजी से सेलेब्रिटीज और बड़े बिजनेस घरानों की पसंद बनता जा रहा है। साउथ मुंबई, लोअर परेल और बांद्रा के बाद यह इलाका हाई-एंड रियल एस्टेट के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक, एनी बेसेंट रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां से नरीमन पॉइंट और बीकेसी जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक पहुंच आसान हो गई है।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली में लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों से टक्कर ले रही हैं। पिछले तीन वर्षों में यहां 100 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी रियल एस्टेट डील्स भी दर्ज की गई हैं। साल 2025 में तो यहां दो डुप्लेक्स 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत में बिके थे, जिससे इस इलाके की प्रीमियम पहचान और मजबूत हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रेया घोषाल ने सा रे गा मा पा जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2002 में देवदास के गाने ‘बैरी पिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी मधुर आवाज और मेहनत के दम पर वह आज देश की सबसे सफल और लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल हैं।

Comments (0)

Leave a Comment