Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक को नमन

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्व एवं विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता रहे परम श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रहित, धर्म, संस्कृति की रक्षा और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया गया। 



अशोक सिंघल ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे सिंघल ने अपना जीवन हिंदू समाज के संगठन तथा धार्मिक.सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया, कि राष्ट्रहित एवं धर्म.संस्कृति की रक्षा के लिए उनके द्वारा किया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उनका जीवन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भाव समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। अशोक सिंघल का जीवन सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके विचारोंए कार्यों और योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया।

#AshokSinghal #AshokSinghalJayanti #VHP #VishwaHinduParishad #RamJanmabhoomi #RamMandir #ShriRam #SanatanDharma #Tribute #BharatHeadline #BharatTV




Comments (0)

Leave a Comment