Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

शस्त्र पूजन और शस्त्र कौशल प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

प्राचीन श्री शिव मंदिर, बलबीर नगर में माँ दुर्गा पूजा एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

दिल्ली। माँ दुर्गा के पावन आशीर्वाद से RWA बलबीर नगर सेवा समिति एवं शिव मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन श्री शिव मंदिर, बलबीर नगर में आयोजित माँ दुर्गा पूजा एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता को समर्पित इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान दुर्गा वाहिनी की कन्याओं द्वारा शस्त्र पूजन एवं शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही कन्या पूजन, पारंपरिक धुनुची नृत्य एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, नारी शक्ति तथा सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बलबीर नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री जयकरण चौधरी जी (उपाध्यक्ष, भाजपा जिला नवीन शाहदरा), श्री अनिल वशिष्ठ जी (बाबरपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी), श्रीमती सोनिया शर्मा जी (गोरखपार्क मंडल अध्यक्ष), श्रीमती विशाखा शर्मा जी, श्री आशीष चौधरी जी (महामंत्री, गोरखपार्क मंडल) एवं श्री प्रमोद विधूड़ी जी, श्री सचिन चौहान जी, श्री संजय जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।


कार्यक्रम के समापन पर माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा सभी को समाजसेवा, जनकल्याण, एकता और सद्भाव के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दें।

अंत में, RWA बलबीर नगर सेवा समिति एवं शिव मंदिर सेवा समिति ने सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।



#शस्त्रपूजन #शस्त्रकौशल #कन्यापूजन #धुनुचीनृत्य #डांडियाकार्यक्रम #नवरात्रि #भारतीयसंस्कृति #धार्मिकसमाचार #सांस्कृतिककार्यक्रम #श्रद्धालु #भारतटीवी


Comments (0)

Leave a Comment