Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सीएम रेखा गुप्ता से शैक्षिक महासंघ की छात्र-शिक्षक हित पर चर्चा

नई दिल्ली अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिल्ली प्रदेश (दिल्ली अध्यापक परिषद) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार श्रीमती रेखा गुप्ता जी से दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम, सहायता प्राप्त निकाय एवं NDMC के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत एवं लंबित समस्याओं पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षकों के सेवा-संबंधी, प्रशासनिक, वित्तीय एवं शैक्षिक हितों से जुड़े विषयों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत किया गया, जिनमें लंबित देयों का भुगतान, सेवा शर्तों से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयाँ, पदोन्नति, स्थानांतरण, कार्य परिस्थितियाँ तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं उनके यथोचित समाधान हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिल्ली प्रदेश का दृढ़ विश्वास है कि इस संवाद के परिणामस्वरूप शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर शीघ्र प्रभावी एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शैक्षिक महासंघ, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल जी, महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह जी,  राजकीय निकाय के अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, महिला उपाध्यक्ष इंदु राठी जी ,अतिरिक्त महामंत्री बृज राज पारीक जी तथा मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख कुलदीप कादयान जी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a Comment