Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

स्कॉटलैंड की यात्रा पर निकिता दत्ता

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता स्कॉटलैंड की अपनी यात्रा पर है जहां से उन्होंने कुछ मनमोहक झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अभिनेत्री की यह पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। निकिता दत्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें “स्कॉटलैंड से पोस्टकार्ड्स” शीर्षक दिया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इन तस्वीरों और वीडियो में वह हरे-भरे पहाड़ों, खुले मैदानों और शांत वातावरण का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह स्कॉटलैंड के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों के बीच अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में वहां की हरियाली, पहाड़ और शांत वातावरण की खूबसूरती साफ दिखाई देती है।

इससे पहले उन्होंने स्कॉटलैंड के ग्रामीण इलाके का एक वीडियो भी साझा किया था। वीडियो में निकिता खूबसूरत और कम चर्चित स्थानों की तलाश में पहाड़ियों और खुले मैदानों में पैदल यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्हें चरागाह में बड़ी संख्या में भेड़ें भी दिखाई दीं, जिनके बीच बिताए गए पल उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए। पोस्ट के साथ निकिता ने लिखा कि स्कॉटलैंड के कुछ अनछुए और छिपे हुए प्राकृतिक स्थलों की खोज में वह सामान्य से कुछ अधिक दूर निकल गईं और भेड़ों से भरे एक मैदान तक पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि ‘बनेट स्टेन’ नामक चट्टान तक पहुंचने के लिए की गई छोटी-सी चढ़ाई भी उनके लिए बेहद रोमांचक और यादगार अनुभव रही।  यात्रा करना निकिता दत्ता की पसंदीदा गतिविधियों में शामिल है। वह अक्सर अपनी छुट्टियों, साहसिक यात्राओं और प्राकृतिक स्थलों की तस्वीरें तथा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने फिटनेस रूटीन, योग और आउटडोर गतिविधियों से जुड़े अपडेट भी नियमित रूप से प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने गहन योग सत्र की झलक भी पोस्ट की थी, जिसे लोगों ने काफी सराहा। पेशेवर मोर्चे पर निकिता दत्ता ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ड्रीम गर्ल दृ एक लड़की दीवानी सी और एक दूजे के वास्ते जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर अपनी पहचान बनाई। 


Comments (0)

Leave a Comment