Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

सलमान समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच कुछ खास है- जहीर इकबाल

मुंबई । अपनी निजी जिंदगी को लेकर अभिनेत्री सोनाक्षी सिंन्हा और जहीर इकबाल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इस नवविवाहित जोड़े ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल खास मेहमान के तौर पर एक चैट शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकातए रिश्ते की शुरुआत और डेटिंग के शुरुआती दिनों से जुड़े कई यादगार किस्से सुनाए। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का एक अहम हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। इसी पार्टी में दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे.धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 

जहीर इकबाल ने शो में बतायाए सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह समझ चुके थे कि हम दोनों के बीच कुछ खास है। हमारे बीच एक अलग तरह की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री नजर आती थीए जिसे सलमान खान ने तुरंत पहचान लिया था। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर की बात का समर्थन करते हुए कहाए एक अलग तरह की वाइब ;ऊर्जाद्ध चल रही थी और सलमान इतने भी अनजान नहीं हैं। उन्होंने हमें देख लिया था। हालांकिए जब भी वह मुझसे पूछते थे तो हम दोनों इसे नकार देते थे और कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं हैए हम सिर्फ दोस्त हैं। 

सोनाक्षी ने एक और दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बतायाए एक दिन सलमान खान ने मुझसे और जहीर से बात करते हुए कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब दोनों का ब्रेकअप हो सकता है और उस स्थिति में दोनों ही दुखी होंगे। सलमान की यह बात सुनकर हम दोनों हैरान रह गए थेए क्योंकि उस समय तक हमने खुद अपने रिश्ते को नाम नहीं दिया था। सोनाक्षी ने एक और मजेदार घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से सीधे ही कह दिया थाए दिख रहा है सब। सलमान की इस छोटी सी बात से दोनों को यह अच्छी तरह समझ आ गया था कि अब उनके रिश्ते को सलमान खान से छिपाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने करीब सात साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा। साल 2022 में दोनों ने फिल्म डबल एक्सएल में एक साथ काम किया था। 

Comments (0)

Leave a Comment