Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

समय आने पर बेहतरीन फॉर्म में दिखेगी : फुल्टन

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा है कि इस साल अगस्त में होने वाले विश्व कप को देखते हुए टीम अभी से तैयारियों में लगी हुई है। साथ ही कहा कि टीम ने इस बड़े मुकाबल के लिए रणनीति भी बना ली है जिसके अनुसार ही टीम आगे बढ़ रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम ने पिछले काफी समय से लगातार सुधार किया है और वह समय आने पर बेहतरीन फॉर्म में दिखेगी। भारत ने हालांकि इस सत्र में अब केवल होबार्ट में खेला गया एक मैच जीता है जो एफआईएच प्रो लीग मैच था। इसमें उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी। 

 नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से शुरू होने वाले विश्व कप के पूल डी में भारतीय टीम का मुकाबला शीर्ष वरीय इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान और वेल्स से होगा। ग्रुप चरण के सभी मुकाबले नीदरलैंड में खेले जाएंगे। कोच ने गया, हम अपनी रणनीति के साथ ही गोल दागने की क्षमता भी बेहतर बना रहे हैं। हम आगे भी प्रयास करते रहेंगे। ये बातें ही हर मैचों का परिणाम तय करती हैं। इस पूल में शामिल हर विरोधी टीम की अपनी अलग-अलग ताकत हैं इसलिए हमारी तैयारी भी हर टीम के हिसाब से अलग रहेगी। इसलिए अगले कुछ महीने हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। हमें सही समय पर फॉर्म हासिल करना होगा।फुल्टन ने कहा, हम बहुत उत्साहित हैं। यह एक बहुत मजबूत ग्रुप है  विश्व कप में आप यही तो चाहते हैं कि आपका मुकाबला विश्व की सबसे बेहतरीन टीमों से हो जिससे आपकी असली परीक्षा हो सके। टीम के शिविर में इस समय माहौल बहुत ही सकारात्मक है। फुल्टन ने इस बात पर जोर दिया कि हर टीम की खेलने की अनोखी शैली के हिसाब से अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। 


Comments (0)

Leave a Comment