Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

संयुक्त राष्ट्र से जांच कर दोषियों को सजा मिले : राशिद

काबुल । अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर और कप्तान राशिद खान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़ी आलोचना की है। राशिद के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी राजधानी काबुल के एक अस्पताल पर हमले के लिए पाक की निंदा की है। राशिद के अलाव इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी ने भी कहा है कि जिस प्रकार से पाक ने एयरस्ट्राइक की है उससे सभी के दिलों को गुस्सा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार पाक ने सोमवार रात को काबुल के एक अस्पताल पर हमला बोला। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद ने सोशल मीडिया में लिखा कि नागरिकों के बुनियादी ढांचे पर हमले को सही नहीं ठहराया जा सकता। राशिद ने लिखा,

“पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के कारण काबुल में नागरिकों की मौत की ताजा खबर से मैं बेहद दुखी हूं।” साथ ही कहा कि इस प्रकार की हरकत अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। राशिद ने कहा, “नागरिकों के घर, शैक्षिक संस्थान या अस्पताल पर किसी भी हाल में हमला नहीं किया जा सकता, ये युद्ध अपराध है। ऐसे में हमला संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से इस घटना की जांच करने के साथ ही दोषियों को सजा दिलाने की अपील करते हैं। ”वहीं नबी ने भी इस हमले में मारे गये लोगों क लिए शोक जताया। नबी ने लिखा, “आज रात काबुल में एक अस्पताल में जीवन की उम्मीद खत्म हो गई। इलाज के लिए आए लोगोंको पाकिस्तानी सैन्य शासन ने मार दिया।,” 


Comments (0)

Leave a Comment