Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

सोनल दिनुशा के मुरीद हुए पुजारा

मुंबई । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंकाई टीम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा की जमकर प्रशंसा की है। पुजारा ने कहा है कि जिस प्रकार से सोनल खेलते है उसको देखकर लगता है कि आने वाले समय में वह महान बल्लेबाज बनकर उभरेंगे। साथ ही कहा कि दूसरे टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी देखकर दिग्गज बल्लेबाजों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की याद आ गयी।

दिनुशा ने कोलंबो में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की दोने ही पारियों में दबाव के बीच शतक लगाकर अपनी टीम को करारी हार से बचाया था। अंतिम दिन टीम के फालोऑन खेलते समय जिस प्रकार से उन्होंने पूरे दिन बल्लेबाजी की उससे उनकी प्रतिभा का और कौशल का अंदाजा होता है। इस सीरीज में दिनुशा ने चार पारियों में 140.00 की प्रभावशाली औसत से कुल 420 रन बनाए, जिसमें तीन शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल था। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने 722 गेंदों का सामना किया, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीरीज में खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं, जो उनकी धैर्यवान और दृढ़ बल्लेबाजी ताकत को दिखाती है। पुजारा ने इस बल्लेबाज को लेकर कहा, पूरी सीरीज में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, वह शानदार रही है। इससे मुझे कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे बल्लेबाजों के दौर की याद आ गयीहैं। जब मैं बड़ा हो रहा था, तो मैं उन श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानता था। मुझे पूरा यकीन है कि अगले 5 साल में सोनल  श्रीलंकाई क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं। उन्होंने वह क्षमता दिखाई है।

दिनुशा के अब तक के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की नौ पारियों में 86.57 की प्रभावशाली औसत से 606 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 133 रन रहा है। वहीं, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है; 70 मैचों में उन्होंने 48.44 की औसत से 4,118 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वाेच्च स्कोर 145 है।


Comments (0)

Leave a Comment